पति को शराब पिलाकर पत्नी से मारपीट करवाने पर पुलिस से की शिकायत
मशरक(सारण)। थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में एक महिला ने गांव के ही दो लोगों को आरोपित किया है जिसमें उसने आरोप लगाया कि दोनो उसके पति को प्रतिदिन शराब पिलाकर उसके खिलाफ गलत-सलत समझाकर बराबर मारपीट कराया जाता है। उसी क्रम में मंगलवार को दोनों मेरे पति के साथ घर पर आकर मारपीट की गई। जिससे महिला घायल हो गई। पास के पड़ोसी द्वारा इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां महिला की पहचान हरपुरजान गांव निवासी संतोष महतो की पैतीस वर्षीय पत्नी आरती देवी के रूप में हुई। मामले में घायल महिला ने थाना पुलिस को आवेदन देकर गांव के ही दिनेश ठाकुर समेत दो को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग