क्वैरैंटिन सेंटरों पर दूसरे प्रदेशों से आए लोगों को कराया जा रहा योगाभ्यास
जलालपुर(सारण)। प्रखंड के जलालपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलालपुर, एसडीएस इंटर महाविद्यालय जलालपुर तथा पीटीईसी बंगरा के क्वैरेंटिन केन्द्रों पर रह रहे लगभग ढाई सौ लोगों को प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जा रहा है। ताकि वे स्वस्थ्य रहें। तीनों केन्द्रो पर प्रखंड के विभिन्न मध्य विद्यालयो मे कार्यरत शारिरिक शिक्षक उन्हें योगाभ्यास करा रहे है। जलालपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक वीरेन्द्र सिंह उत्तिम प्रसाद सहित अन्य शिक्षक तीनों केंद्रों पर योगाभ्यास करा रहे हैं। योगाभ्यास में कपालभाति, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार सहित कई अन्य व्यायाम के द्वारा शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षक ने बताया कि योग के द्वारा निरोग रखने की हमारी प्राचीन भारतीय पद्धति रही है। जो आज वैश्विक महामारी के समय अपने को सुरक्षित रखने के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। मौके पर राजन तिवारी, मणीन्द्र कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अभिजीत कुमार सिंह गोलू, दिलीप यादव, कन्हैया महतो, विनोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार भारती, राजेश पांडेय, हरिनारायण सिंह सहित कई अन्य मौके पर उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग