जलालपुर में मृत बच्ची के परिजनों से मिले विधायक, आपदा का मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा
अखिलेश कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)- प्रखंड के संवरी बाजार गांव में आंधी-पानी में दिवार गिरने की घटना में मृत बच्ची के परिजनों से शुक्रवार को मांंझी विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे मिलें।परिजनों को वे ढ़ाढ़स बंधाए।मृत बच्ची के परिजनों को आपदा के तहत चार लाख रुपए का मुआवजा दिलाने का भी भरोसा दिया।इसके लिए उन्होंने सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा से मोबाइल पर बात भी की। पारिवारिक लाभ का चेक देने के लिए बीडीओ को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिया।मालूम हो कि गुरुवार को अचानक आई तेज आंधी-पानी में दिवार गिर जाने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी तथा सात घायल हो गए थे।मौके पर युवा कांग्रेस नेता ई.सत्यम दूबे,प्रखंड अध्यक्ष काली कुमार, जागा सिंह, वीरेंद्र राय,पुण्यदेव राय,आनंद तिवारी,राजराम राय सहित अन्य मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग