बिजली के चपेट में आने से एक कि मौत प्राथमिकी दर्ज
तरैया (सारण)- प्रखंड के डुमरी छपिया गांव में ग्यारह हजार के बिजली के तार के चपेट में आने फुलेन्द्र सिंह की मृत्यु हो गयी है।मृतक के पत्नी शांति देवी ने नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूटर कम्पनी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण मेरे पति की मृत्यु हो गई।मेरे गाँव मे ग्यारह हजार के बिजली के तार नीचे लटका था।उसे ठीक करने के लिए बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी उसे ठीक नही किया गया।जिससे आज मेरे पति की बिजली के चपेट में आने से मृत्यु हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग