बनियापुर पुलिस ने सौ लीटर देशी शराब किया बरामद, दो तस्कर नामजद
बनियापुर(सारण)- विशेष छापेमारी अभियान के तहत बनियापुर पुलिस ने सौ लीटर देशी शराब बरामद किया। जबकि पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज भागने में सफल रहे। एएसआई दयानंद साह के बयान पर मामले की प्राथमिकि दर्ज की गई है। जिसमे थाना क्षेत्र टेढ़ीघाट निवासी नीरज चौरसिया और धर्मेंद्र चौरसिया को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकि में बताया गया है कि प्राप्त सूचना पर तत्काल कारवाई करते हुए पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी की गई। इस दौरान टेढ़ीघाट नहर के समीप झाड़ी से सौ लीटर देशी शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग