क्वारेटाइन सेंटर पर सुविधाओं का है अभाव, सरकार खानापूर्ति की रश्म अदा कर रही है : सुनील राय
अमनौर(सारण)। कोरोना लॉकडाउन में महाराष्ट्र, गुजरात,पंजाब सहित कई राज्यो से चलकर आ रहे प्रवासी गरीब मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। ये प्रवासी काफी कष्ठ व मुसीबत झेलकर अपने घर लौट रहे है, गांव लौटने के पश्चात और मुसीबत के शिकार हो जा रहे है। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय ने कही। उन्होंने सरकार के व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब मजदूर प्रवासियों के जीवन के साथ मजाक कर रही है। जांच के नाम पर खानापूर्ति कर इन्हें जेल की भांति क्वारेटाइन कर दिया जा रहा है। जहाँ इन प्रवासी मजदूरों को नहीं रहने खाने व अन्य सुविधाओं का कोई बेहतर इंतजाम नही किया जा रहा है। सेंटर पर आवासित लोगो द्वारा असुविधा का विरोध करने पर अधिकारी उन्हें धमका रहे है, राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार सुविधा के नाम पर केवल कागजी घोषणाओं से लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है। प्रत्येक दिन सैकड़ो की संख्या में प्रवासी गांव लौट रहे है, अब उन्हें क्वारे टाइनसेंटर में भी जगह नहीं दिया जा रहा। अधिकारी गेट से हीं उन्हें यह कह कर भगा रहे है कि यहाँ संख्या फूल हो चुका है। मजबूरन घर मे परिवार के साथ रहने को मजबूर है। कुछ विद्यालय में आवासित हुए है, वहां उनके लिए कुछ भी व्यवस्था नही है। इस कोड़ी व्यवस्था से कोरोना से हम नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूरों के साथ इस तरह के मजाक बिल्कुल राजद सहन नहीं करेगी। सेंटर पर पूर्ण व्यवस्था करे अन्यथा हमलोग आंदोलन को विवश होंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग