भाजपा विधायक ने क्वारेटाइन सेंटर का किया निरीक्षण
अमनौर(सारण)। स्थानीय प्रखंड के एचआर कॉलेज व अपहर हरि जी उच्च विद्यालय में बने क्वारेंटाइन सेंटर का भाजपा विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने किया निरीक्षण। उन्होंने सेंटर पर प्रवासियों को मिलने वाले भोजन पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने रसोई घर के पास जाकर निरीक्षण किया। रसोइया को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने क्वारेटाइन सेंटर पर आवासित प्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं का निदान कराया। सभी को एक एक बिस्किट का डिब्बा प्रदान करते हुय कहा कि आप सभी धर्य व साहस के साथ-साथ 21 दिन यहां रहकर पूर्ण से स्वस्थ होने के बाद ही घर पर जाए। यह बीमारी घातक है, इसका उपचार नही है।सोशल डिस्टेंस ही एक मात्र उपचार है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग