बनियापुर में समाजसेवी ने जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
बनियापुर(सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच जरूरतमंदों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुरारपुर निवासी व समाजसेवी जमादार राय द्वारा प्रखंड के सरेया पंचायत में प्रशासन की मौजदूगी में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए रविवार को दर्जनों लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान समाजसेवी ने सभी उपस्थित लोगों से इस आपदा की घड़ी में धैर्य और साहस के साथ सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया। साथ ही आवश्यक कार्यो के लिये ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को बेवजह भीड़-भाड़ से बचने की नसीहत भी दी गई। मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह,पूर्व बीडीसी नगेंद्र राय, नरेन्द्र यादव, रामनाथ यादव,योगेंद्र यादव ,विजय शर्मा, भरत यादव, परमा राम, सत्यदेव राम, वीरेंद्र राम, सत्येंद्र यादव सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग