बनियापुर में भाजपा विभिन्न प्रकोष्ठ के कमिटी का किया विस्तार
बनियापुर(सारण)। मंडल भाजपा बनियापुर दक्षिणी के मंच मोर्चा के अध्यक्षों की सूची रविवार को मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा द्वारा जारी की गई। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा सीमा शुक्ला, किसान मोर्चा राजू कुमार गिरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अल्ताफ़ आलम,अनुसूचित मोर्चा शिवजी राम,पंचायती मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ सुखराम साह, सहकारिता प्रकोष्ठ की कमान राममोहन प्रसाद रस्तोगी को सौंपी गई है। इस दौरान सभी मंच मोर्चा के अध्यक्षों को अपने-अपने विभाग अंतर्गत कमिटी का गठन कर पार्टी कार्यालय में सूचना देने का निर्देश दिया गया। नवनियुक्त मंच मोर्चा के अध्यक्षों को पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह,शशिभूषण सिंह रामानंद सिंह,नरेंद्र पाल,संजीव पटेल,मोनू मिश्रा आदि ने बधाई देते हुए पार्टी के उतरोतर विकास की कामना की है। इधर सभी मोर्चा अध्यक्षों ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिये रात-दिन एक कर ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।साथ ही जिम्मेवारी सौंपे जाने को लेकर मंडल अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग