जमीनी विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। जमीन बिवाद को लेकर स्थानीय थाना क्षेत्र के अमाव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मामले में दोनों पक्षों द्वारा अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्रथम पक्ष के योगेंद्र राय ने परोसी भरत राय, दीपक राय, सकल राय तथा राजा राय को नामजद किया है। पीड़ित ने बताया है कि नामजद लाठी डण्डे व फरसा से लैस होकर आए और पत्नी अनिता देवी पर जानलेवा हमला कर दिया। फरसा सिर पर लगा और महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। महिला के जमीन पर गिर जाने के बाद नामजदों ने गर्दन से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिए और कपड़े फाड़कर बेपर्दा कर दिया। इधर, दूसरे पक्ष के सकल राय ने प्राथमिकी दर्ज करा योगेंद्र राय, पार्वती कुमारी, बीरेंद्र राय, परमहंस राय को नामजद किया है। बताया गया है कि नीजि जमीन पर मिट्टी भड़ने की शिकायत पर नामजद उग्र होकर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग