राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

किसानों का कर्ज माफ करे डबल इंजन की सरकार: रंजीत सिंह

किसानों का कर्ज माफ करे डबल इंजन की सरकार: रंजीत सिंह

अमनौर(सारण)। आपदा की इस घड़ी में किसानों को राहत मिले इसके लिए बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता गण अपने घरों में ही एक दिवसीय उपवास रह कर किसान कर्ज माफी की मांग उठाई। उपवास पर बैठे बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर रंजीत सिंह ने केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के लिए घोषित आर्थिक पैकेज को पैकेज मिनी बजट बताते हुए उन्होंने कहा कि अभी तत्काल किसानों के खाते में पैसे डालने और कर्ज माफी की नितांत जरूरी है। लेकिन किसानों के प्रति सरकार की मंशा ठीक नहीं है। पैकेज में नया कुछ भी नहीं है इस कोरोना काल के पूर्व में ही किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को मैसेज भेज कर यह जानकारी दी गई थी कि सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा,लेकिन बैंकों के उदासीन रवैया के कारण कृषकों को इसका लाभ नहीं मिला कृषि लोन को तीन महीने आगे बढ़ाने एवं नये किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को लोन देने के अतिरिक्त है कुछ भी नहीं है? मौसम और करोना की दोहरी मार झेल रहे किसान पहले से ही कर्ज में डूबे हैं न उनका कर्ज़ माफ किया गया ना ही फसल क्षतिपूर्ति देने की बात कही गई किसानों की आमदनी दोगूणी करने का दम भरने वाली सरकार है। आज किसानों के साथ छलावा कर रही है।आगे उन्होंने कहा कि बाजार में मांग का भारी अभाव है। फसल ,सब्जी,दूध का सही दाम नहीं मिल रहा है, किसान के लिए एक न्यूनतम आय की गारंटी,किसान सम्मान की राशि बढ़ाकर 12000 रुपये सलाना, किसानों का सभी प्रकार के लोन माफ करना, फल-सब्जी-दूध-पाल्ट्री फार्म, मधूमक्खी पालन, मछली उत्पादक किसानों की भरपाई की उपाय किए जाने चाहिए थी। पर,मोदी सरकार बड़े कारपोरेट घरानों पर देश का साधन और संसाधन लूटाती रही।