दूसरे प्रदेशों से आये प्रवासियों को बनियापुर क्वारेंटिन कैम्प में जगह नहीं मिलने पर किया हंगामा
बनियापुर(सारण)। उच्च विद्यालय कोल्हुआं कोरेण्टाइन सेन्टर पर जगह नहीं मिलने पर नराज प्रवासियों को दूसरे जगह भेजा गया.लगभग पच्चास प्रवासी मजदूरों की ठहरने के लिए मध्य विद्यालय शेखपुरा को नया कोरेण्टाइन सेंटर बनाया गया। रविवार को मॉनिटरिंग के लिए पहुंचे सीओ का प्रवासियों ने घेराव किया। प्रवासियों ने ठहरने की उचित व्यवस्था की मांग की। जिसके बाद प्रवासियों को दूसरे केंद्र पर भेजा गया। बनियापुर में शेखपुरा ग्यारहवां कोरेण्टाइन सेंटर है। दस कोरेण्टाइन सेंटर पहले से ही चल रहे थे। प्रवासियों की संख्या बढ़ने पर और पांच सेंटर बनाये जाएंगे।जानकारी हो कि दिल्ली, गुजरात तथा महाराष्ट्र से आये 27 प्रवासी दो दिनों से मध्य विद्यालय पिपरा में ठहरे थे जहां ग्रामीणों द्वारा प्रवासियों के खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। जिसका नेतृत्व भाजपा नेता अजित सिंह द्वारा किया जा रहा था। स्थानीय प्रशासन द्वारा शनिवार की शाम सभी प्रवासियों को कोल्हुआ कोरेण्टाइन सेंटर पर ठहरने का आदेश दिया गया। जिसके बाद सभी कोल्हुआ पहुंचे थे। लेकिन यहां पहले से ही 120 प्रवासियों को ठहराया गया था। देर रात को भी दर्जन भर प्रवासी सेंटर पर पहुंचे थे। प्रवासियों ने बताया कि देर रात को सेंटर पर पहुंचने पर भोजन भी नसीब नहीं हुआ। दिल्ली से आये लौवां निवासी प्रीतम पांडेय, संजय कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें चयनित कोरेण्टाइन सेंटर पर बुलाया गया, जहां उनके रहने खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रवासियों ने इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की। इस विषय में पूछे जाने पर सीओ स्वानीनाथ राम ने बताया कि उच्च विद्यालय कोल्हुआ कोरेण्टाइन सेंटर पर प्रवासी पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं। वहीं निकट के मध्य विद्यालय की जर्जर भवन में प्रवासियों को ठहराना ठीक नहीं है। प्रवासियों के लिए नए सेंटर खोले गए हैं जहां सभी आवश्यक सुविधा प्रदान किये जायेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग