एमएलसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बंटवाया मास्क
बनियापुर(सारण)। एमएलसी सच्चिदानंद राय के सौजन्य से कोरोना महामारी से बचाव हेतु बनियापुर भाजपा मंडल दक्षिणी को तीन सौ मास्क उपलब्ध कराए गए है।उक्त आशय की जानकारी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के द्वारा दी गई।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि विधानपार्षद से प्राप्त मास्क को पार्टी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के बीच वितरण किया जा रहा है।साथ ही सभी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लॉक डाउन का पालन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का अनुरोध किया जा रहा है।इधर मास्क का वितरण होने से पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी खासे उत्साहित दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग