देशभर में 31 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाने की घोषणा, आपदा विभाग ने सभी राज्यों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
देशभर में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी गई है। जहां देशभर में लॉकडाउन बढ़ाने का निर्देश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीएमए द्वारा जारी किया गया है। वहीं एनडीएमए ने सभी राज्यों को 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्देश दिया है। जहां गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं। आपकों बता दें कि लॉकडाउन अंतिम दिन एनडीएमए नें केंद्र को चिट्ठी भेजकर पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्देश दिया, जहां तीन राज्यों ने एनडीएमए के ऐलान से पहले ही आगामी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया और ये राज्य हैं तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पंजाब।
गृह मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन के लिए जारी गाइडलाइंस
- होटल, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे।
- होम डिलीवरी की इजाजत होगी।
- दिनांक 31 मई तक सभी उड़ानों पर रोक रहेगी।
- मॉल और सिनेमा पहले की तरह बंद रहेंगे।
- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 मई तक बंद रहेंगी।
- सभी तरह के आयोजनों पर 31 मई तक रोक।
- ग्रीन जोन में एक ही राज्य के अंदर बस, टैक्सी चलाने की इजाजत।
- स्डेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगे लेकिन दर्शकों को जाने की इजाजत नहीं होगी।
- बाजार को खोलने को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं।
- राज्यों की सहमति से अंतर-राज्यीय बस सेवाएं शुरू हो सकती हैं।
- सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी।
- स्कूल, कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थाएं पहले की तरह बंद रहेंगे।
- रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन राज्य सरकारें तय करेंगी।


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि