बाइक सवार तीन मनचलों द्वारा युवती से छेड़खानी करने पर ग्रामीणों ने मनचलों को पकड़कर जमकर पीटा, एक फरार दो पुलिस हिरासत में, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। बाजार से घर लौट रही युवती के साथ मनचले युवकों द्वारा छेड़खानी करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई गई है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के खाकी मठिया बाजार के समीप का है। दर्ज प्राथमिकि में मढ़ौरा(गौरा ओपी) थाना क्षेत्र के मोथहा गांव निवासी व युवती के चचेरे भाई ने बताया है कि मेरे चाचा की लड़की खाकी मठिया बाजार पर कुछ घरेलू सामान खरीदने गई थी। घर लौटने के क्रम में बाजार से आधा किलोमीटर की दूरी पर बाइक पर सवार तीन युवक युवती के पास पहुँच, गलत हरकत करने लगे। इस बीच युवती गिर गई और युवकों की नीयत को समझ शोर मचाना शुरू कर दिया। तबतक उसी रास्ते से युवती के गांव के ही कुछ लोगो जा रहे थे। जो युवती के पास पहुँच गये। इस दौरान छेड़खानी में शामिल युवक इन लोगों से मारपीट करने लगे। जिसमे दो लोग घायल हो गए। तबतक आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। जहाँ ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि तीसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवकों में जलालपुर थाना क्षेत्र के बलुआ कवला छपरा निवासी मनीष कुमार और राहुल कुमार शामिल है। जबकि फरार युवक बलुआ निवासी कुंदन सिंह बताया जाता है। जिसके बाद ग्रामीणों ने बनियापुर पुलिस को सूचना दिया। जहाँ पुलिस के पहुँचने पर पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इधर मारपीट में घायल दो लोगों को इलाज के लिये पीएचसी कादीपुर ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये एक युवक को सदर अस्पताल छपरा रेफ़र कर दिया। इधर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेज दिया। जबकि तीसरे युवक की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की बात बताई जा रही है। इधर स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि गनीमत रही की पुलिस समय पर पहुँच गई। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि इस तरह के मामले में लोग अपना आपा खो बैठते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग