गड़ख्रा मपुर में 42 प्रवासियों का कोरोना योद्धा के रूप में हुआ सम्मान
गड़खा(सारण)। अपग्रेडेड मध्य विद्यालय रामपुर में 14 दिन पूरा कर लेने वाले 42 प्रवासी मजदूरों को अधिकारियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में फूल माला पहनाकर एवं कोरोना योद्धा का पत्र दिया गया। मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि सभी प्रवासी हमारे परिवार जैसे हैं। प्रदेश से आने वाली सभी ग्रामीण घर न जाकर 14 दिन क्वारेंटाइन सेन्टर पर ही रहें। रामपुर क्वारेंटाइन सेन्टर में रह रहे प्रवासी मजदूर की यहाँ की सुविधाओं से काफी आनन्दित थे। मुखिया दिनेश राय द्वारा खुद प्रतिदिन सभी प्रवासियों का ख्याल रख रहे थे। जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे थे मौके पर बीडीओ नईमुद्दीन सीओ मो इस्माइल, प्राधानाध्यापक अखिलेश्वर पाठक, स्कूल के हेडमास्टर शमीम अहमद, चिकित्सा पदाधिकारी सर्वजीत कुमार, विजय कुमार सिंह, जमील आलम, मोहम्मद रफीक, नसीम अहमद, रामचंद्र दास, अशोक सिंह, राजकुमार सिंह, अशोक राय व अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग