विधुत करेंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, सदमें में परिजन

नगरा(सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में सुबह करीब नौ बजे बिजली का करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई।मृतक कालूपुर गांव निवासी योगेन्द्र साह का 35 वर्षीय पुत्र चनेश्वर साह उर्फ धपल साह बताया जाता है। मौत की सूचना घर में मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो लड़के व दो लड़की है। प्राप्त जानकारी अनुसार कालूपुर गांव के मुख्य पथ के समीप कमरुजमा की घर की ढ़लाई का काम चल रहा था, उसी दौरान छत की हल्की दूरी व सामने से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट का बिजली की तार की चपेट में आ गए। बिजली का झटका लगने के बाद स्थानीय लोग दौड़े और स्थानीय क्लिनिक ले गये, जहां कि डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने नगरा-गड़खा मुख्य रोड पर कालूपुर के समीप शव रखकर प्रदर्शन किया। जाम के दौरान आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर विरोध प्रकट किया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रोड जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद रोड पर आवागमन शुरू हो सका। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया। जानकारी के अनुसार आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक रोड जाम किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग