सारण एडीएम डाॅ. गगन मशरक क्वारेंटाइन सेंटर का लिया जायजा,सभी आवासितों से जाना हाल-चाल
मशरक(सारण)। प्रखंड में खुले क्वारेंन्टाइन सेंटर पर मंगलवार को अपर समाहर्ता डाँ. गगन और अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेज नारायण राय पहुंचकर जायजा लिया। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, सीओ ललित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा अपने दल बल के साथ मौजूद रहे। अपर समाहर्ता डाँ. गगन में पहले अचंल कार्यालय में बैठक कर सभी अधिकारियों के साथ प्रखंड क्षेत्र में खुले क्वारेंन्टाइन सेंटर पर उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा किया। इसके बाद उन्होंने उच्च विद्यालय मशरक में खुले क्वारेंन्टाइन सेंटर पर पहुंच प्रवासी लोगों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन करतें हुए उन्हें समझाया कि आपकों कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए, इस पर हम सभी अधिकारी ध्यान दें रहें हैं । उन्होंने उपस्थित नोडल पदाधिकारी से सभी प्रवासी को सरकार द्वारा खाने के खर्च के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। फिर उन्होंने स्वंय प्रवासी लोगों को बताया कि सरकार द्वारा सुबह नाश्ता, दोपहर और शाम में चावल दाल सब्जी देना है। जिसके लिए चौवन रूपये खर्च के लिए देय है। दूध पाउडर की सप्लाई शाम तक प्रखंड में पहुंच जायेगी तो आप सभी को दूध मिलना शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी यहां से स्वस्थ और तंदुरुस्त होकर घर जायेंगे तो वहां भी सुरक्षित रहेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग