- बारिश में भी पदाधिकारियों ने लोगों को किया जागरूक
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड में चल रहे कोविड-19 कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को बूथ स्पेशल मेगा कैम्प के माध्यम से 742 लोगों ने टीका लिया। बूथ स्पेशल टीकाकरण अभियान मेगा कैम्प को सफल बनाने को लेकर तरैया बीडीओ राकेश कुमार ने पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बारिश में भी घर – घर जाकर टीका लेने की अपील किया। तरैया रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नबाब अख्तर जिलानी ने बताया कि चंचलिया पंचायत के मध्य विद्यालय राजधानी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंडार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरखपुरा व प्राथमिक विद्यालय रामकोला में स्थित टीकाकरण को लेकर बनाये गये मतदान केंद्रों पर 742 लोगों ने टीका लिया। 18 वर्ष से ऊपर वाले 640 लोगों ने काफी उत्सुकता के साथ टीका लिया। वहीं 45 वर्ष से ऊपर वाले 102 लोगों ने टीका लिया। इधर रेफरल अस्पताल में 166 लोगों ने रैपिड एंटीजन कीट से कोविड-19 का जांच करवाया। जिसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। वहीं 12 लोगों का सैंपल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया। वहीं मतदान केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण अभियान का तरैया बीडीओ राकेश कुमार, रेफरल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक नबाब अख्तर जिलानी समेत अन्य पदाधिकारी निरीक्षण करते नजर आये। मौके पर पैक्स अध्यक्ष प्रत्यूष प्रकाश उर्फ राहुल सिंह, शैलेश कुमार यादव समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग