राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर में जलजमाव से अब लोग परेशान होने लगे हैं। आम जनमानस का जीवन अस्त व्यस्त होता चला जा रहा है। जिसका मुख्य कारण शहर भर के नालों का जाम हो जाना है और शहर में बन रहे डबल डेकर पुल निर्माण से अब ज्यादा परेसानी होने लगी है। वहीं अगर बात करे तो नगर निगम एवं पुल निर्माण के कर्मचारी एक दूसरे पर दोषारोपण करते नजर आ रहे हैं। हालाकि दोनों अपनी जिम्मेवारी से भागते नजर आते हैं। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जल जमाव का आलम यह है कि गली मुहल्लों एवं लोगों के घरों में अब नाले का पानी घुसने लगा है। बात करें गली मुहल्लों की तो सभी जगह गंदे नाले का पानी ही नजर आता है। रास्ते सही से नहीं दिखते जिसके वजह से कई बार लोगों के साथ हादसा भी हो जाता है। बड़े बुजुर्ग कई बार सड़क में बने गड्ढे एवं नालियो में गिर जाते हैं और चोटिल भी हो जाते हैं। छपरा के गांधी चौक के समीप का नजारा ऐसा है, जहां रास्ते का पता भी नहीं चलता और लोग नालियों में गिर जाते हैं। हालांकि वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से बचा भी लिया जाता है। लेकिन सम्बंधित विभाग इसपर कोई कारवाई नहीं करता है। सबकुछ अब भगवान भरोसे चल रहा है। लेकिन शहर के विकास की बात करें तो लगातार कागजी घोड़े बनकर कागजों पर बखूबी दौड़ता नजर आता है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा