मुबारकपुर में भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने किया जरूरतमंदो के बीच राहत सामग्री का वितरण
मढ़ौरा(सारण)। कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता नागेन्द्र राय के द्वारा लगतार गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंदो के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर में दर्जनों गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद महिलाओं के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। जिसमें पांच किलो चावल एक किलो दाल,आलु, प्याज,नमक सहीत अन्य जरूरी के समान दिए और सभी को कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर जागरूक भी किया। भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने बताया कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है। जिसका अभी तक कोई दवा भी नहीं मिला है। इससे बचने का मात्र एक ही उपाय है समाजिक दूरी बनाये रखे। घर से बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को गमछा से ढ़के, या मास्क लगाकर निकले। साफ सफाई पर ध्यान दे। मौके पर भाजपा नेता नागेन्द्र राय, ललन जयसवाल सहीत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग