दरियापुर(सारण)- महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे दिन सभी शिवालय में हर हर महादेव का जयघोष होता रहा।वही इस अवसर पर ऐतिहासिक शिवमंदिर फुर्सतपुर,दरियापुर प्रखण्ड परिसर,लोहछा,भगवानपुर,खानपुर समेत दर्जनों प्रमुख शिवालयों में अष्टयाम व मेला का भी आयोजन किया गया।जिसमें जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।वहीं एसआई हरिकिशोर सिंह के द्वारा पूरे दल-बल के साथ सुरक्षा की भी पुख्ता इंतजाम की गई थी।इस मौके पर पूर्व विधायक छोटेलाल राय, सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण शर्मा,पैक्स अध्यक्ष अनिल पांडेय सरपंच उमेश सिंह,डॉ केएन सिंह, लक्ष्मण सिंह, शिक्षक नेता पवन सिंह समेत दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन