मुख्यमंत्री ने विडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से दो क्वारेंटीन केन्द्रों में आवासित प्रवासियों से की बात, जाना हाल, केन्द्रों के उपलब्ध करायी गयी व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लोगों ने कहा वें अब यही रहेंगे पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की खुशी
छपरा(सारण)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विडियो काॅफ्रेंसिंग में माध्यम से जिला के दो क्वारेंटीन केन्द्रों में आवासित प्रवासियों से सीधी बात कर उनके हाल-चाल के साथ-साथ उपलब्ध करायी गयी व्यवस्थाओं के संबंध में फीड बैक लिया गया। गड़खा के प्रखंड स्तरीय क्वारेंटीन केन्द्र मध्य विधालय चैनपुर भैंसवारा एवं रिविलगंज प्रखंड के राजकीय मघ्य विधालय सेमरिया पूर्वी में रह रहे प्रवासी श्रमिक भाईयों से मुख्यमंत्री ने जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री ने क्वारेंटीन केन्द्र पर रह रहे प्रवासियों से पूछा कि वे लोग कहाँ से आये हैं, वहाँ क्या करते थे। यहाँ आ कर उन्हें कैसा लग रहा है। मध्य विधालय चैनपुर भैंसमारा, गड़खा मेें रह रहे प्रवासी श्रमिक पिन्टू कुमार माँझी ने कहा कि वे 14 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से यहाँ आये हैं। स्टेशन पर स्क्रीनिंग हुयी, खाने का पैकेट और पानी बोतल दिया गया। निबंधन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मध्य विधालय चैनपुर, भैंसवारा लाया गया। उन्होंने बताया कि यहाँ की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है। समय पर खाना, नाश्ता मिल रहा है। मेस कमिटी बनी हुयी है। हम लोगों के सुझाव पर साप्ताहिक मेन्यू चार्ट बना हुआ है। उसी के अनुसार खाना खिलाया जा रहा है।
पंजाब के पटियाला शहर से आये सोनू कुमार ने बताया कि वे वहाँ आइसक्रिम फैक्ट्री में कार्य करते थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि सरकार के द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए स्थानीय स्तर पर हीं रोजगार की व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है।
रिविलगंज के क्वारेंटीन केन्द्र के एक युवक ने बताया कि वह मुंबई में इलेक्ट्रीशिय का कार्य करते थे, वहीं रेवाड़ी, हरियाणा से आयी एक महिला ने कहा कि अब हमलोग बाहर नहीं जाना चाहते है। यहाँ कि सभी व्यवस्थाएं अच्छी है। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता प्रकट की। रिविलगंज केन्द्र पर अपर समाहर्ता डाॅ गगन के द्वारा मुख्यमंत्री को वहाँ की व्यवस्था के बारे में बताया गया।
इसके पूर्व जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा माननीय मंख्यमंत्री को बताया गया कि कैम्पों में रह रहे लोगों का स्किल मैपिंग कराया जा रहा है। जिनका खाता बिहार में नहीं है उनका खाता खुलवाया जा रहा है। अभी तक 4 हजार प्रवासी श्रमिकों को जाॅब कार्ड बनवाया गया है। मध्य विधालय चैनपुर भैंसवारा केन्द्र की कुल क्षमता 110 है जिसमें अभी 102 लोग यहाँ आवासित है। यहाँ भी 70 लोगों का जाॅब कार्ड बनाया गया है। 43 लोगों का खाता भी खुलवाया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा कैमरे के माघ्यम से मुख्यमंत्री जी को एक-एक कर सभी कमरे, मनोरंजन हेतु कमरे में लगा टीवी, रसोई घर, वाश रुम आदि को दिखाया गया। मुख्यमंत्री जिला के क्वारेंटीन केन्द्रों में उपलब्ध करायी गयी व्यवस्था से संतुष्ट दिखे, वही दोनों क्वारेंटीन केन्द्रों पर रह रहे श्रमिक भी काफी खुश दिखें क्योंकि उनका हाल-चाल मुख्यमंत्री जी ने लिया था।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा