राशन कार्डधारियों को कम वजन से खाद्यान देने पर हंगामा, डीएम से शिकायत
बनियापुर(सारण)। प्रखण्ड के धोबवल में जनवितरक द्वारा निर्धारित माप से कम राशन देने पर उपभोक्ता नराज हो गए। नराज उपभोक्तओं ने हंगामा करते हुए डीएम को मामले की शिकायत दी है। उपभोक्ताओं ने जांच कर जनवितरक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर पहुंचे जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह पटेल तथा प्रखण्ड उपप्रमुख संजय राम ने जनवितरण प्रणाली दुकानदार यानी डीलर को समझाने का प्रयास किया। लेकिन डीलर मनमानी से बाज नहीं आया। जिसके बाद मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को दी गई। स्थानीय मोहन दास, साबिर हुसैन, शमशाद महम्मद, समुल्लाह अंसारी, गौतम ठाकुर, विक्रमा ठाकुर ने बताया की जनवितरक लालबाबू साह द्वारा पांच किलो के बदले चार किलो चावल दिया जा रहा है। दाल एक किलोग्राम के बदले मात्र नौ सौ ग्राम दिए जा रहे हैं। जनवितरक निर्धारित दर से अधिक राशि भी ले रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गाली गलौज किया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग