पानापुर के भोरहाॅ में ग्रामीणों के बीच साबून व मास्क का हुआ वितरण
- उप मुखिया हीं पंचायत के विकास कार्यों की करते हैं निगरानी
पानापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के भोरहाॅ पंचायत में साबून तथा मास्क का वितरण किया गया। भोरहाॅ के उप मुखिया रवि कुमार महतो ने सभी वार्ड सदस्यों के साथ गाँवों में घूम-घूम कर प्रत्येक परिवारों के बीच साबून तथा मास्क का वितरण किया। इस दौरान उप मुखिया रवि कुमार महतो ने सभी ग्रामीणों से अपील कि कि घर में रहे, सुरक्षित रहे। बिना काम से घर बाहर न निकले। हमेशा साबून पानी से हाथ धोते रहें तथा जब भी घर से निकले बिना मास्क पहने न निकले।क्योंकि कारोना के रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बता दे कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार पंचम वित आयोग से प्राप्त राशि से पंचायत के प्रत्येक परिवार को बीस-बीस रूपये का साबून तथा चार-चार मास्क का वितरण किया जाना है। मौके पर वार्ड सदस्य शिवजी राय, अशोक सिंह, विजय सिंह, भूलन राम उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग