जिस दिन कोरोना हारेगा उसी दिन ईद मनाएंगे : महफूज खान
मांझी(सारण)। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष महफूज खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिस दिन भारत से कोरोना पूरी तरह खत्म होगा हम उसी दिन ईद मनाएंगे। श्री खान ने बताया कि इस वर्ष मुसलमान ईद नही मनाएंगे और सरकार के दिशा निर्देश का सख्ती से पालन करते हुए देश व समाज हित में अपने-अपने घरों में रह कर लॉकडाउन का पालन करेंगे और कोरोना महामारी से बचाव में सरकार व प्रशासन की मदद करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के मुस्लिम भाईयों से भी अपील है कि घरों में रहकर ही अल्लाह की इबादत और उनसे दुआ करें कि देश व दुनिया जल्द इस संक्रामक आपदा से मुक्त हो और जनजीवन फिर से खुशहाली के पटरी पर लौट आए। इस विकट परिस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश वासियों के साथ मिल कर कोरोना के खिलाफ जंग में 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देकर सराहनीय कदम उठाया है। उनके नेतृत्व में देश पूरी मजबूती और दृढ़ संकल्प के साथ विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। मोदी जी ने जनहित में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को हीं एकमात्र विकल्प बताया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग