कोरोना संकट: गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड के तीन प्रवासी मजदूरों में हुई कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि
गोपालगंज (उचकागांव)- प्रखंड मुख्यालय स्थित उचकागांव हाई स्कूल में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में दूसरे प्रदेशों से पहुंचे तीन प्रवासी मजदूरों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि उचकागांव हाई स्कूल में बने प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहे 49 प्रवासी मजदूरों का 22 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सैंपल लिया गया था। जिसमें 3 प्रवासी मजदूरों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग से मामले की जानकारी मिलने के बाद उचकागांव प्रशासन द्वारा तीनों प्रवासी मजदूरों को गोपालगंज में बने आइसोलेशन सेंटर में इलाज के लिए भेज दिया गया। इस दौरान प्रशासन तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ट्रैवल हिस्ट्री और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा करने में जुड़ गया है। इस दौरान प्रशासन द्वारा तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के 3 किलोमीटर के दायरे को भी कंटेंटमेंट जोन भी घोषित कर दिया गया है। जिसे प्रशासन द्वारा सील करने की तैयारी चल रही है। एक मरीज उचकागांव प्रखंड मुख्यालय गांव के मुख्य पथ का निवासी बताया जा रहा है। जो कर्नाटक के बेंगलुरु शहर से 20 मई को अपने घर पहुंचने के बाद उचकागांव क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहा था। जबकि दूसरा मरीज छोटका सांखे पंचायत के जलालदी टोला के पांडेय टोला का निवासी बताया जा रहा है। वह हैदराबाद के शमशाबाद से 12 मई को अपने घर पहुंचने के बाद क्वॉरेंटाइन सेंटर रह रहा था। जबकि तीसरा मरीज परसौनी खास पंचायत के पिपराही टोला का निवासी बताया जा रहा है। वह 16 मई को हरियाणा से वापस आने के बाद अपने पंचायत के मकसूदपुर हाई स्कूल में बने पंचायत स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहा था। वही कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद मकसूदपुर क्वॉरेंटाइन सेंटर से चार दिन पहले ही उचकागांव हाई स्कूल में बने प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजा गया था। प्रखंड क्षेत्र में ईद से एक दिन पूर्व ही 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
उचकागांव में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने दिखाई सख्ती
तीन अलग-अलग गांवों से प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे तीन प्रवासी मजदूरों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद रविवार के दिन उचकागांव प्रशासन पूरी तरीके से सख्त रुख में नजर आया। इस दौरान सीओ रामबचन राम और पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के जगरनाथा बाजार, सामपुर बाजार, सांखे बाजार, अरना बाजार, नवादा परसौनी, दहीभाता आदि क्षेत्रों का दौरा कर दुकानों के सामने भीड़ लगाकर खरीददारी कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां चटकाई। जिससे बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान प्रशासन द्वारा बिना आदेश के वाहन लेकर घूम रहे लोगों पर भी जमकर लाठियां चटकाई गई। प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन के कड़े रुख के बाद बाजारों में हड़कंप मची रही।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास