सहाजितपुर में डेढ़ दर्जनों लोगों ने एक व्यक्ति को पीटा, घायल, पत्नी ने दर्ज करायी एफआईआर
बनियापुर(सारण)। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के झारखंड मोर पर दुकान की जमीन पर मिट्टी डाल रहे व्यक्ति की पिटाई डेढ़ दर्जन लोगो ने मिल कर कर दी। पिटाई से जख्मी सुरेन्द्र सिंह का ईलाज पीएचसी इसुआपुर में चल रहा है।मामले की प्राथमिकी पीड़ित की पत्नी लीलावती देवी ने दर्ज कराया है। महिला ने बताया है कि उसका पति दुकान को ठीक कराने के लिए गया था। आसपास की जमीन को समतल कराने के लिए वह मिट्टी डाल रहा था तभी साहेब सिंह, विजयेंद्र सिंह, संजय सिंह, रविन्द्र सिंह, सुदर्शन सिंह, सुरेश सिंह, केदार सिंह सहित डेढ़ दर्जन लोगों ने एक जूट होकर मौके पर पहुंच गाली गलौज शुरू कर दी। मना करने पर सभी ने पिटाई कर दी। जिससे पति का सिर फट गया। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसन्धान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग