सहाजितपुर छितौली में बेढ़ी में आग लगने से 5 अल्पसंख्यक परिवारों को 40 बोरा अनाज जलकर राख, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के छितौनी में देर रात बेढ़ी में आग लगने से चालीस बोरा खाद्यान्न जलकर राख हो गया है। खाद्यान्न पांच अल्पसंख्यक परिवारों का है। जिसे सुरक्षित रखा गया था। मामले की प्राथमिकी अजबुद्दीन मियां ने दर्ज करा परोस के ही संजय, तिवारी, उमेश तिवारी, आयुष तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, लक्ष्मण तिवारी, पंकज तिवारी सहित एक दर्जन को आरोपित करते हुए बेढी में आग लगाने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी कर्ता ने बताया है कि सभी नामजद बगल के ही ग़ैरमजूरवा जमीन पर नाली का पानी गिराते हैं। इसी जमीन से होकर कुछ परिवार अपने घरों तक पहुंचता है। जमीन पर पानी गिराने को लेकर मना करने पर अक्सर विबाद होता है। कुछ दिन पूर्व ही नामजदों ने आग लगाने की धमकी दी थी। बीती रात अचानक बेढ़ी से आग की लपटें निकलने लगी। आग बुझाने का प्रयास किया गया। तबतक सभी अनाज जलकर खाक हो गया था। पुलिस मामले की जांच में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग