पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में जमीनी विवाद में गुरुवार की देर शाम जमकर मारपीट में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव निवासी स्व मैनेजर राय का 45 वर्षीय पुत्र शंकर राय,शंकर राय के 40 वर्षीय पत्नी किशमाती देवी के रूप में हुई। मामले में शंकर राय ने थाना पुलिस को आवेदन दिया जिसमें कहा कि मकान के पीछे खेत में मेढ़ काटा जा रहा था उसी को रोकने पर गुड्डू राय समेत आधा दर्जन लोगों ने मार पीट कर दोनों को घायल कर दिया। थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग