पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मशरक बाजार क्षेत्र का कपड़ा व्यवसायी राहुल कुमार रहस्यमयढंग से गायब हो गया है। सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर अटौली पंचायत के महुली गांव के राहुल कुमार (पिता गणेश तिवारी) गुरूवार को सुबह मशरक बाजार स्थित अपने कपडा़ दुकान के लिए घर से चला जो अपने प्रतिष्ठान पर पहुचने के पहले ही रहस्यमयढंग से गायब हो गया है। मढौरा एसडीपीओ इन्द्रजीत बैठा, मशरक पुलिस इंस्पेक्टर उदयप्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ मशरक बाजार स्थित कई प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी का अवलोकन किया। देर शाम तक पुलिस का जांच पड़ताल अभियान जारी था। कपड़ा ब्यवसायी राहुल के परिजनो ने बताया कि दो रोज पहले बाइक से एक युवक जो हेलमेट लगाए हुआ था ने राहुल कुमार को धमकी दिया था। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल जारी है। मशरक कुंज मेगा मार्ट के संचालक व रामपुर अटौली पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी पप्पु सिंह ने कहा कि मशरक स्टेशन फीडर रोड में नवदुर्गा कपड़ा दुकान है।वही पुलिस ने राहुल का मोबाइल लोकेशन लिया तो शाम 5:30बजे मुजफ्फरपुर बता रहा है। कपड़ा व्यवसायी की बरामदगी के लिए जांच पड़ताल चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग