राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। नगर के पुरानी गोला में तीन दिनों से टूटा पोल हादसा को आमंत्रण दे रहा है।विभागीय लापरवाही को लेकर बाजार वासियों में आक्रोश है।स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तो वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध है। वहीं दूसरी तरफ शरीर पर भी गिर जाने से बड़ा हादसा का डर बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने कहा कि गुरुवार को खंभा खड़ा करने के लिए विभागीय कारीगरों ने देखकर टालमटोल कर दिया। इससे लोगों में मायूसी छा गई। न जाने कब फिर कर्मी इसको देखने व खड़ा करने आएंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग