राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के विभिन्न गांवों में अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पांच महिला सहित 10 लोग घायल हो गये बताते हैं कि भूमि विवाद को लेकर सफरी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में विजय कुमार राम, प्रमाण देवी, सीमा देवी, रामावती देवी, मनीषा कुमारी, राम ईश्वर मांझी व सचिन कुमार घायल हो गये। वहीं आपसी विवाद में नवतन गांव के रूपक कुमार यादव व लगुनी गांव के रीना कुमारी की पिटाई उसी गांव के कुछ लोगों ने कर दिया। जबकि सड़क हादसे में मानिकपुर गांव की प्रियंका कुमारी घायल हो गयी। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक डॉ. आयुष्मान ने किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग