राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड-19 की जांच के दौरान 35 संदिग्ध बीमार लोगों की जांच लैबटेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा रैपिड एंटीजन किट से किया गया। जिसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि हंसराजपुर, परसागढ़ समेत चार केन्द्रों पर 820 लोगों को कोविड 19 का टीका लगाया गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजू कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डॉ. कुन्दन कुमार, डॉ. साजन कुमार डॉ. अमित कुमार तिवारी, केयर इंडिया के अमरेन्द्र कुमार सिंह, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी सूरज कुमार, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, सर्वेश कुमार टूटू ने टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग व शिक्षक नेता अरविन्द कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग