राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड में शुक्रवार को कोरोना जांच की एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानापुर में रैपिड एंटीजन किट द्वारा किए गए 44 टेस्ट में से सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई जिससे कि टेस्ट कराने वाले लोगों ने राहत महसूस किया और निश्चिंत होकर अपने-अपने घरों को गए। प्रखंड में शुक्रवार को टीकाकरण एक्सप्रेस अपने पूरे रफ्तार में रही और प्रखंड मुख्यालय के नजदीकी पंचायत धेनुकी में 5 मतदान केंद्रों पर टीकाकरण किया गया जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 88 लोगों ने टीका लगवाया वही 18 से 44 वर्ष तक की श्रेणी में 426 लोगों का टीकाकरण किया गया, इस प्रकार प्रखंड में कुल 514 लोगों का टीकाकरण संपन्न हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानापुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार गौरव में बताया कि प्रखंड में अभी टीकाकरण का महाअभियान चल रहा है और धीरे-धीरे लोगों में वैक्सीन लगवाने की प्रति जागरूकता बढ़ रही है यह बहुत ही सकारात्मक है और इसी प्रकार से लोगों को एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग