छपरा सदर (सारण)- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा शनिवार के दिन दोनों पालियों में छठे पेपर की समाप्ति के बाद संपन्न हो गई। अब मात्र एक ऐच्छिक विषय की परीक्षा होनी रह गई है । जिसमें परीक्षार्थियों की संख्या बहुत ही कम होती है । सारण जिले में भी मैट्रिक की परीक्षा के छठे दिन ज्यादातर परीक्षार्थी परीक्षा देकर चेहरे पर मुस्कान लिए हुए अपने घर को लौट गए। क्योंकि उनकी परीक्षाएं समाप्त हो गई ।बड़ी परीक्षा समाप्त होने से केंद्राधीक्षकों , वीक्षण कार्य में लगे कर्मचारी, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं शिक्षा पदाधिकारी सबों ने राहत की सांस ली।शनिवार के दिन हिंदी भाषियों के लिए संस्कृत एवं ननहिन्दी भाषियों के लिए हिंदी की परीक्षा दोनों पालियों में सम्पन्न हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग