नियोजित शिक्षिका ने अपने जुड़वा बच्चों के जन्म दिन पर मुख्यमंत्री राहत में दिया 11 हजार का चेक
छपरा (सारण)- सुमन लता नियोजित शिक्षिका उत्तक्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर, प्रखंड गड़खा के द्वारा अपने जुड़वा बच्चों के दूसरे जन्म दिन पर आज जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को ग्यारह हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए प्रदान किया गया। सुमन लता ने बताया कि बच्चों का जन्म दिन मनाने के लिए कुछ राशि इकट्ठा करके रखती हूँ परन्तु वर्तमान स्थिति में जबकि पूरा विश्व करोना संकट से जुझ रहा है, मै अपने बच्चों के जन्म दिन पर केक कटवाने से वेहतर समझी कि संकटग्रस्त लोगों सहाय्य यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करायी जाय। सुमन लता ने बताया कि उनके पति वित्तरहित विद्यालय में शिक्षक हैं। चेक देते समय सुमन लता के दोनों बच्चे प्रज्ञा और प्रणव भी थें। जिलाधिकारी ने उस पुनीत कार्य के लिए सुमन लता को धन्यवाद दिया तथा दोनों बच्चों को जन्म दिन की शुभकामना दी।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग