भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने जरूरतमंदो के बीच किया राहत सामग्री का वितरण
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा नगर पंचायत के वार्ड नं-11 में भारतीय जनता पार्टी के वरीष्ठ कार्यकर्ता रमेशचंद्र सिंह के द्वारा पर बुधवार को भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने दर्जनों गरीब, मजदूर, विधवा एवं जरूरतमंदो के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। भाजपा नेता ने बताया कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से हिन्दुस्तान सहीत पूरा विश्व परेशानी का सामना कर रहा है। इस संकट काल में मध्यवर्गीय व निम्नवर्गीय परिवार को मुख्य रूप से संकट का सामना करना पर रहा है ऐसी परिस्थिति में मढ़ौरा विधानसभा के समस्त मजबूर और जरूरतमंद लोगों का सेवा करना प्रथम लक्ष्य है और इस संकट के स्थिति में प्रथम दिन से ही लगातार मजबूर एवं जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री पंहुचाने का कार्य कर रहा हूँ। मौके पर भारतीय जनता पार्टी वरीष्ठ कार्यकर्ता ललन जयसवाल, सुजीत प्रियदर्शी, संतोष सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह सहीत अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग