प्रेस प्रसंग के मामले में चाकूबाजी की घटना में आठ घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के किसुनपुरा गांव में बुधवार को लड़की के प्रेम प्रसंग में जमकर मारपीट हुई जिसमें आठ व्यक्ति घायल हो गये। इनमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायलावस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिये गये। पीएचसी मशरक में इलाज के दौरान घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी देवलाल राय के 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार और 50 वर्षीय पत्नी इन्दु देवी के रूप में हुई। वही दूसरे पक्ष की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के किसुनपुरा गांव निवासी छठू राम के 20 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार, जटू राम के 16 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार, एक 15 वर्षीय पुत्री किशोरी,पहृलाद राम के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, संतोष राम के 18 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार, छठु राम के 22 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई। मामले में किसुनपुरा गांव निवासी घायलों के परिजनों ने बताया कि धनौती निवासी चंदन कुमार का ममहर केशव राय के यहां है। वहीं वो आकर एक लड़की से प्रेम करता हैं। उसी क्रम में बुधवार को गांव आया तो गांव के लड़कों ने उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की गई। जिससे युवक ने चाकू निकालकर एकाएक सब पर हमला बोल दिया। सभी चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने अपने पूरे टीम के साथ इलाज कर चंदन कुमार, अमरेश कुमार, पूजा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में दोनो पक्षों द्वारा मशरक थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।वही चंदन कुमार यादव को मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग