मुर्गे से निकले बहुत सारे कीड़े, क्रेता हतप्रभ

जलालपुर– प्रखंड के कोपा बाजार में मंगलवार की संध्या उस समय मुर्गा क्रेता हतप्रभ रह गया|जब वह मीट निकालने के लिए बिक्रेता से कहा |जैसे ही विक्रेता ने मीट के लिए मुर्गे को काटा तो उसके पेट से हजारों की संख्या में काले कीड़े चल कर बाहर निकलने लगे |जिसको देखने के लिए आसपास के लोग भी इक्कट्ठा हो गए| चिकन खाने का प्लान बनाए उस क्रेता को मुर्गे के पेट से कीड़े निकलते देख अपना इरादा बदलना पड़ा |वहीं इस बात की चर्चा भी कोपा तथा अन्य जगहों पर होने लगी कि मुर्गे के पेट में कीड़े आए कहां से |कोई इसे कोरोना का असर बता रहा था तो कोई अन्य बीमारी के फैलने का अपना अनुभव बता रहा था|


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग