बागीचे से आम तोड़ने से उत्पन्न विवाद व बढते तनाव को मुखिया ने प्रशासन के सहयोग से कराया शांत
जलालपुर- प्रखंड के रुदलपुर तथा माधोपुर ग्राम के बीच बच्चों के लीची तोड़ने के विवाद के बाद दो गुटों के बढते विवाद को माधोपुर पंचायत के मुखिया राजेश कुमार मिश्रा ने तत्परता के साथ पहल करते हुए दोनो पक्षो के बुद्धिजिवियो को समझा बूझाकर शांत कराया| विवाद को देखते हुए हालांकि प्रशासन द्वारा सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी गयी| नगरा, बनियापुर तथा जलालपुर की थाना पुलिस के दर्जनों जवान पहुंच गए| वहीं डीएसपी अजय कुमार ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया | बाद मे पुलिस के जवानो ने फ्लैग मार्च किया| फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है| शरारती लोगो पर प्रशासन की पैनी नजर है|


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग