आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस है सतर्क, हर गाड़ियों कि हो रही जांच
मशरक(सारण)। प्रखंड के तरैया-मसरक मोड़ स्थित चेक पोस्ट पर मशरक पुलिस पूरी मुस्तैदी से गाड़ियों की जांच में जुटी है। पुलिस कोरोना वैरियर्स के रूप में दिन रात एक तरीके से लगी है और वाहनों की जांच में जुटी है। प्रतिदिन की रात्रि स्वयं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दल बल के साथ वाहन जांच करते दिखे। वे आने जाने वाली सभी छोटी-बड़ी गाड़ियों को जांच के बाद ही छोड़ रहे थे। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के आलोक में सुरक्षा के दृष्टिकोण से चेकिंग अभियान लगाया गया है। अभी देश में कोरोना महामारी चल रही है तथा लॉक डाउन के कारण लोगों कि आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई है। ऐसे में चोर उचक्के लोगों को निशाना बनाने के फिराक में रह रहे हैं। मशरक वासियों कि सुरक्षा के दृष्टि से सभी छोटे-बड़े वाहनों कि आवश्यक कागजात व वाहनों के डिक्की कि जांच किया जा रहा है। साथ ही लोगों से यह भी अपील किया जा रहा है कि बिना आवश्यकता के घर से बाहर न निकले तथा मास्क, सेनिटाइजर व साबुन का प्रयोग आवश्य करें। पुलिस की इस कार्यशैली से लोग खुश हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग