साढ़े छह लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना परिसर से सटे दलित बस्ती में थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हैं साढ़े छह लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दलित टोले में अवैध तरीके से शराब बेचा जा रहा है और मामले में खबर की पुष्टि करते हुए थाना पुलिस की छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भरत मांझी के बेटे विकास कुमार मांझी को अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। सभी जप्त शराब को कब्जे में लेकर अभियुक्त पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। वही पुलिस मामले में जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग