तरैंयाँ के डुमरी पंचायत के शीतलपुर में खाद्य सामग्री का वितरण
तरैंयाँ(सारण)। तरैंयाँ प्रखंड के डुमरी पंचायत के शीतलपुर गाँव में सोमवार को मुखिया संगम बाबा ने राहत सामग्री का वितरण किया। वहीं खाद्य सामग्री वितरण के दौरान संगम बाबा ने कहा की जब जिला प्रशासन द्वारा प्रवासियों का स्कील मैपिंग हो चुका है तो उन प्रवासियों को जिला स्तर पर रोजगार मुहैया कराया जाये क्योंकि लगभग प्रवासी क्वारंटाईन की अवधी को पूर्ण कर रोजगार की बाट जोह रहे हैं। वहीं संगम बाबा ने डुमरी पंचायत के शीतलपुर गांव के पिछड़े और दलित टोलों में खाद्य सामग्री के सैकड़ों पैकेट का वितरण किया। मौके पर भीम सिंह, रामाधार सिंह, लालबाबू राम, विमलेश सिंह, शिवजी सिंह, संतोष सिंह, टुनटुन सहनी, विजय सहनी, अच्छेलाल सहनी, शंकर सहनी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग