सरपंच ने क्वारेंटाइन कैम्प से घर जाने वाले प्रवाशियो को किया सम्मानित
तरैया(सारण)। माधोपुर पंचायत के मध्य विद्यालय माधोपुर हिंदी ब्लॉक क्वारेंटाइन कैम्प से घर जाने वाले प्रवाशियो को सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू यादव ने सम्मानित किया। सरपंच ने बताया कि मध्य विद्यालय माधोपुर हिंदी क्वारेंटाइन के 20 प्रवाशी 14 दिन के क्वारेंटाइन पूर्ण कर आज अपने घर जा रहे थे। जिन्हें फूल माला पहनाकर व मिठाई का एक -एक पैकेट देकर सम्मानित किया गया। जिससे प्रवाशियो का मनोबल बढ़ा रहे।उक्त मौके पर सुदामा राय,तारकेश्वर राय, जगदीश राय,भूलन राय,राकेश राय, अशोक राय,अजय राय व अरुण राय उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग