ताड़ी पीने को लेकर दो गांवो के बीच हुए विवाद में जख्मी राहगीर कृष्ण कुमार की पटना में मौत
जलालपुर(सारण)। ताड़ी पीने को लेकर दो गांवों बंगरा तथा मकनपुरा के बीच हुए विवाद में मारपीट मे घायल बंगरा निवासी कृष्ण कुमार की रविवार को पीएमसीएच में सुबह उसकी मौत हो गई। इस सम्बंध मे मृतक के परिजन विजय यादव ने बताया कि वह घटना के बाद से ही बेहोशी की अवस्था में था। उसे आनन-फानन मे छपरा तथा बाद मे पटना पीएमसीएच में ले जाया गया था। घटना के बाद से कृष्ण को होश नहीं आया था।|वहीं इस घटना के बारे में मृतक के ता जगन्नाथ यादव ने अट्ठारह को नामजद तथा 100 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध जलालपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग