लहलादपुर प्रखंड के सात शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं होना आश्चर्यजनक : अरविंद कुमार
एकमा (सारण)। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहने वाले लहलादपुर प्रखंड के लगभग सभी शिक्षकों का फरवरी माह के वेतन का भुगतान हो चुका है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा अपने ही विभाग के अपर मुख्य सचिव पटना के पत्रांक 1559, दिनांक 05/03/2020 एवं पत्रांक 1561, दिनांक 28/03/2020 को ठेंगा दिखाते हुए हड़ताल का समर्थन नहीं करके विभागीय दैनिक कार्यों का संपादन करने वाले कुल सात शिक्षकों क्रमशः राजेश कुमार पांडेय, प्रभात कुमार सिंह, संजय कुमार, सरिता कुमारी, बबीता कुमारी, शैलेंद्र कुमार व महमूद आलम के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
इस संबंध में शिक्षक नेता अरविंद कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ स्थापना आदि से वेतन से वंचित सभी सात शिक्षकों का शीघ्र वेतन कराए जाने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग