सारण में मिले एक महिला समेत आठ कोरोना पाजिटिव, दस लोगों को किया गया डिस्चार्ज
छपरा(सारण)। जिले में मिले एक महिला समेत आठ कोरोना पाजिटिव, दस लोगों को किया गया डिस्चार्ज पाया गया था और उनके संपर्क में आने के कारण इन दोनों की जांच कराई गयी, जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है । जबकि जलालपुर प्रखंड के मिश्रौलिया गांव के युवक हरियाणा से आया था। वही एकमा प्रखंड के उड़ियानपुर गांव के व्यक्ति नोएडा से आया था। बनपुरा चंचौरा गांव के युवक सूरत से आया था। भूईली गांव के युवक मुंबई से आया था। सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक पॉजिटिव पाए गए 75 में से 30 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जिले में रविवार को कुल 150 व्यक्तियों का सैंपल कलेक्शन किया गया और सदर अस्पताल के क्वॉरेंटाइन सेंटर में 39 व्यक्ति भर्ती हैं। अब तक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 8 व्यक्तियों की दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज दो लोगों की दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि इसके पहले छह लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग