नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के दरिहारा उच्च विद्यालय दरिहारा के भवन विगत तीन वर्ष पूर्व कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जला दिया गया था,विद्यालय जलने के बाद तमाम अधिकारी इसकी जाँच एवं भवन निर्माण को लेकर समीक्षा की लेकिन भवन अभी तक नहीं बना,इसको लेकर ग्रामीण समाजसेवी आनन्द सिंह सिट्टू सूर्यवंशी सन्नी सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह को ज्ञापन सौंपा,उसके बाद राकेश सिंह ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी से लोगो को दुरभाष पर बात कराया,जिसको लेकर स्थानीय सांसद रूडी ने दरिहारा उच्च विद्यालय भवन निर्माण के लेकर लोगो को समस्या पर मजबूती से काम करने का आश्वासन दिया,इस मौके पर राकेश सिंह ने कहा कि मैं इस विद्यालय का विद्यार्थी रह चुका हूं और कई ऐसे भी विद्यार्थी विधानसभा का सदस्य है जो अभी तक इस विद्यालय के जीर्णोद्धार पर विधानसभा में प्रश्न नहीं किया,इस मौके पर नुनु सिंह ,सरोज राय ,रविन्द्र राय तथा विकास सिंह अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग