- आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। छपरा सोनपुर रेलखण्ड के डुमरी जुअरा स्टेशन के पास बना अण्डर पास वे मे बारिश होने के बाद पानी भर जाने के कारण दर्जनों गाँवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। रेलवे विभाग द्वारा लोगों की सुविधा के लिए अण्डर पास वे बनाया गया है जिसमे तीन फुट पानी भर गया है वही दुसरी ओर रेलवे ढ़ाले को भी बन्द कर दिया गया है। रास्ता बाधित होने से आक्रोशित दर्जनों गाँवों के सैकरों लोगों ने पानी मे खड़ा होकर प्रदर्शन किया और रेलवे प्रशासन से अण्डर पास वे मे पानी भर जाने के कारण बन्द ढ़ाले को खोलवाने की माँग की। रेलवे द्वारा ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए डुमरी जुअरा स्टेशन के पास रेलवे अण्डर पास वे बनाया गया है जिसमे बारिश से पानी भर गया है और वही रेलवे डाले से आवागमन बन्द कर दिया गया है जिससे लोगों को आने जाने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पैदल जाने के लिए लोगों को पानी एवं कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है वही बाइक का पानी मे आधा हिस्सा डुब जा रहा है
इस अण्डर पास वे से दर्जनों गाँवों मीरपुर जुअरा, मानुपुर जहाँगीर, कोठिया, परानराय का टोला, डुमरी, टीकुलियाटोला, रसूलपुर, धनौरा, मदनपुर, नराँव, मुसेपुर आदि गाँवों के लोगों का आना जाना होता है लेकिन पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को पानी एवं कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है वही बाइक का पानी मे आधा हिस्सा डुब जा रहा है। प्रदर्शन करने वालो मे मुख्य रुप से पुर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, पुर्व उप मुखिया उमाशंकर यादव, पुर्व सरपंच भुषण सिंह, कृष्णा यादव, समिति सदस्य झमन राय, हरेराम सिंह, मनोज सिंह, संजीव कुमार सिंह, विन्देश्वरी प्रसाद, नवल किशोर यादव, वीरेन्द्र साह, प्रकाश कुमार, अमरेश कुमार, धुपेन्द सिंह, निक्की कुमार सुजीत कुमार, भुपेन्द्र राय, हसमुद्दीन मियां, संजय कुमार आदि ने बताया कि रेलवे द्वारा अण्डर पास वे तो बनाया गया लेकिन उसमे पानी निकासी की व्यवस्था नही की गयी जिससे हल्की बारिश के बाद भी आवागमन बाधित हो जा रहा है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द ढ़ाला को नही खुलवाया गया तो हम लोग आमरण अनशन करने की बात कही।

क्या कहे स्थानीय विधायक?
इस संबंध मे स्थानीय विधायक सुरेन्द्र राम ने बताया कि रेलवे के सीनियर ऑफिसर को पत्र लिखने की बात कही और फोन पर लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही डीआरएम सोनपुर से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा। वही रेलवे के सीनियर डिविजनल इंजिनियर ने बताया कि समस्या को देखते हुए जल्द समाधान किया जाएगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग